Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : सीएम योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथनHimachal Rural Economy: सभी क्षेत्रों का समान और संतुलित विकास सुनिश्चित कर रही प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री सुक्खूHimachal Development: मुख्यमंत्री सुक्खू ने कुल्लू और बंजार में 206.32 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन और शिलान्यासHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में व्यापारी से लूट का पर्दाफाश, ई-रिक्शा चालक समेत तीन गिरफ्तारMathura : मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण के लिए शिला पूजन, 6 दिसंबर को कारसेवा की घोषणाHapur News : हापुड़ में शराब ठेकों के खिलाफ महिलाओं का धरना, अस्पताल के पास से दुकानें हटाने की मांगCargo Corridor Project: नोएडा एयरपोर्ट का कार्गो कॉरिडोर अधूरा, काम पूरा होने में लगेगा समयPolice Attack Case: पुलिस टीम पर हमले के 2012 के मामले में सात आरोपी बरी

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में रेलवे ट्रेक के किनारे मिला कटा हुआ शव, कुत्ते लेकर गए सिर और हाथ

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित मोहल्ला प्रीत विहार के पास रेलवे ट्रेक के किनारे पर झाड़ियों के पास एक व्यक्ति का कटा हुआ शव मिला। बड़ी बात है कि कुत्ते व्यक्ति के कटे हुए सिर व एक हाथ लेकर मोहल्ले में पहुंच गए। कटे हुए सिर व हाथ को देख मोहल्लेवासियों में सनसनी फैल गई।

पुलिस मोहल्ले में पहुंचकर कटा हुआ सिर व हाथ और धड़ को बरामद कर मामले की जांच कर रही है। लोगों के अनुसार प्रीत विहार के पास रेलवे ट्रेक के किनारे शनिवार की देर शाम शाम शाम शाम शाम शाम शाम शाम शाम एक व्यक्ति का कटा हुआ शव झाड़ियों में पड़ा मिला। व्यक्ति का शव दो हिस्सों में कटा हुआ था, जबकि शव से कटा हुआ सिर व एक हाथ गायब था।

लोगों ने 112 पुलिस को मामले की सूचना दी, लेकिन आधा घंटा बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान पता चला कि कुत्ते कटे सिर और हाथ को नौंचते हुए मोहल्ला प्रीत विहार में ले गए। शाम को टहल रहे मोहल्लेवासियों में कटा हुआ सिर व हाथ देख सनसनी फैल गई।

इसके बाद सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोहल्ले से शव का कटा हुआ सिर व हाथ को कब्जे में ले लिया और रेलवे ट्रेक के किनारे पड़े शव के पास पहुंचे। इसके बाद उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रेलवे ट्रेक के पास झाड़ियों में मिले व्यक्ति के शव को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत होने की आशंका है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें