Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश, नोएडा: 28.33 करोड़ की लागत से भूमिगत होगी सेक्टर-47 में बिजली लाइन

उत्तर प्रदेश, नोएडा: 28.33 करोड़ की लागत से भूमिगत होगी सेक्टर-47 में बिजली लाइन
सेक्टर-47 में बिजली की लाइन खंभों पर टंगी हुई नहीं दिखाई देगी। सेक्टर के ए, बी और सी ब्लॉक में बिजली की लाइन प्राधिकरण भूमिगत करने जा रहा है

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-47 में बिजली की लाइन खंभों पर टंगी हुई नहीं दिखाई देगी। सेक्टर के ए, बी और सी ब्लॉक में बिजली की लाइन प्राधिकरण भूमिगत करने जा रहा है। इसके लिए लाइन समेत अन्य भूमिगत संसाधन विकसित करने में करीब 28.33 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह टेंडर प्राधिकरण के विद्युत यांत्रिक विभाग ने जारी कर दिया है। एजेंसियों से 11 नवंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। फिर दस्तावेज परीक्षण शुरू होगा। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि इसके पहले सेक्टर-15 ए में बिजली लाइन भूमिगत करवाने के लिए काम हो रहे हैं। आगे औद्योगिक सेक्टर-3 और आवासीय सेक्टर-122 में भी बिजली लाइन भूमिगत की जाएगी।

प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया, सेक्टर-47 के डी ब्लॉक की बिजली लाइन को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की तरफ से पहले भूमिगत किया गया था। इसलिए इस ब्लॉक को छोड़कर बाकी तीन के लिए परियोजना तैयार की गई है। लाइन भूमिगत होने से आंधी-बारिश में खराबी, तार टूटने की समस्या दूर हो जाती है। इसके साथ ही पेड़ों की टहनियों की छटाई के लिए बिजली सप्लाई नहीं रोकी जाती है। रखरखाव कई और मायने में विद्युत विभाग के लिए भी बेहतर हो जाता है। इसलिए प्राधिकरण ने सभी सेक्टरों में अलग-अलग चरण में बिजली लाइन भूमिगत करवाने का निर्णय लिया है। 2024 में सेक्टर-15 ए के लिए टेंडर जारी कर एजेंसी का चयन किया गया था। यहां पर भी परियोजना में कुछ बदलाव हुए हैं।

मॉडल बनेगा सेक्टर-15 ए, जनवरी-2026 में पूरे हो जाएंगे काम

सेक्टर-15 ए को नोएडा प्राधिकरण भूमिगत बिजली लाइन के लिए मॉडल बनाने पर काम कर रहा है। 2024 में यहां के लिए टेंडर जारी कर एजेंसी का चयन किया गया था। जनवरी 2025 में काम शुरू करवाया गया था। यहां की लागत करीब 18.50 करोड़ रुपये अनुमानित है। जुलाई में नोएडा प्राधिकरण के विद्युत यांत्रिक विभाग की टीम मुंबई महानगर में अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड के तंत्र का अध्ययन करने गई थी। वापस लौटने के बाद यहां की परियोजना में कई बदलाव किए गए हैं। पहला यह कि सेक्टर के अंदर बिजली लाइन के कनेक्शन को लगने वाले डबल पोल स्ट्रक्चर (दो खंभे) हटाकर इसकी जगह एक बक्सानुमा व्यवस्था रिंग मैन यूनिट (आरएमयू) बनाने का निर्णय लिया गया है। वहीं बिजली के तार अंडरग्राउंड करने में साथ में एक और डक्ट बनाने का निर्णय लिया गया है। इस सेक्टर के काम करीब 75 प्रतिशत पूरे हो गए हैं। जनवरी 2026 में काम पूरा हो जाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें