Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से मौत की खारिज

उत्तर प्रदेश, नोएडा: स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से मौत की खारिज
रबूपुरा क्षेत्र में 15 वर्षीय सुहेला और 7 वर्षीय लड्डू की मौत को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से होने की खबरों को खारिज किया है

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।रबूपुरा क्षेत्र में 15 वर्षीय सुहेला और 7 वर्षीय लड्डू की मौत को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से होने की खबरों को खारिज किया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 15 वर्षीय सुहेला की मौत रेस्पिरेटरी फेल्योर विद एस्पिरेशन (श्वसन असफलता और एस्पिरेशन) से हुई है। वहीं, 7 वर्षीय लड्डू के डेंगू परीक्षण की रिपोर्ट बुलंदशहर अस्पताल से नेगेटिव आई है। परिजनों ने यह भी बताया कि मौत से संबंधित समस्त जांच दस्तावेज मृत्यु के समय ही दफन कर दिए गए थे। सुहेला के परिजनों का कहना था कि उसे कोई बुखार नहीं था, लेकिन वह खांसी और उल्टी से परेशान थी।

स्वास्थ्य विभाग व जिला मलेरिया अधिकारी और जिम्स अस्पताल की आरे से रबूपुरा क्षेत्र के शहीद नगर और फूल विहार में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में कुल 80 मरीजों का परीक्षण किया गया, जिनमें 29 व्यक्तियों के मलेरिया और डेंगू के परीक्षण किए गए। मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि सभी मलेरिया परीक्षण की रिपोर्ट नकारात्मक आई, जबकि डेंगू के सैंपल जिम्स अस्पताल भेजे गए हैं। घर-घर जाकर पानी भरे हुए कंटेनरों की जांच की और उन्हें खाली करने की सलाह दी। साथ ही, एंटी-लार्वा स्प्रे और इंडोर स्प्रे का छिड़काव भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्रवासियों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया। उन्हें यह सलाह दी गई कि वे किसी भी कंटेनर में पानी जमा न होने दें और बुखार या अन्य लक्षणों के दिखने पर तुरंत सरकारी अस्पताल से संपर्क करें।

8 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि

जिले में आठ नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब कुल मरीजों का आंकड़ा 560 से ज्यादा हो गया है। विभाग का कहना है कि सभी मरीजों के घर व आसपास के क्षेत्र में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें