दिल्लीभारत

नई दिल्ली: सफदरजंग अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा

नई दिल्ली: -परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप

नई दिल्ली, 23 अक्तूबर : सफदरजंग अस्पताल में एक मरीज की मौत से नाराज लोगों ने डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर बुधवार को जमकर हंगामा किया। जिसके विरोध में डॉक्टरों ने आपातकालीन सेवाएं बंद कर दी। करीब चार घंटे से अधिक समय तक बना रहा गतिरोध, हंगामा बरपा रहे लोगों के खिलाफ संस्थागत मुकदमा दर्ज होने के बाद ही समाप्त हुआ और डॉक्टरों ने शाम सात बजे एमरजेंसी सेवा फिर से बहाल कर दी।

अस्पताल के आरडीए के महासचिव डाॅ आयुष राज ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे एक बुजुर्ग मरीज को इलाज के लिए आपातकालीन विभाग में लाया गया था। वह क्रोनिक किडनी डिजीज (सीकेडी) के चौथे चरण से पीड़ित था। मरीज की हालत बहुत गंभीर थी जिसकी मौत हो गई। इसके बाद मरीज के तीमारदारों ने डॉक्टरों के साथ बदसलूकी करनी शुरू कर दी। उन्होंने एक डॉक्टर को मुक्का मारने का प्रयास किया। इसके बाद आपातकालीन विभाग में कार्यरत रेजिडेंट डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवा बंद करने का फैसला किया। अस्पताल की एमरजेंसी सेवा ठप होने से जहां मरीज परेशान रहे। वहीं डॉक्टरों ने दावा किया कि अत्यधिक गंभीर मरीज का इलाज किया गया।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button