राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में फायरमैन ने मांगी रिश्वत, हुआ निलंबित, फायर एनओसी जारी करने के लिए 14 हजार रुपये की मांग

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में फायर एनओसी जारी करने के लिए 14,000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में फायरमैन विकास तोमर को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ सिकंदराबाद थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर हुई।

डीआईजी ने दिए थे जांच के आदेश

8 अक्टूबर को बुलंदशहर निवासी एक व्यक्ति ने जनसुनवाई के दौरान डीआईजी से शिकायत की थी कि फायरमैन विकास तोमर ने स्कूल के लिए फायर एनओसी जारी करने के बदले 14,000 रुपये की मांग की थी। डीआईजी नैथानी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी बुलंदशहर दिनेश कुमार के माध्यम से तथ्यों की जांच कराई। जांच में पाया गया कि फायरमैन ने आवेदक से यूपीआई के माध्यम से दूसरे खाते में पैसे डलवाए और फिर नकद प्राप्त किए। ये आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।

कठोर कार्रवाई की चेतावनी

रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित होने के बाद फायरमैन विकास तोमर को तत्काल निलंबित कर दिया गया। उनके खिलाफ 8 अक्टूबर को सिकंदराबाद थाने में उत्कोच (रिश्वत) आदि की संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। डीआईजी ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे ऐसा कोई भी कृत्य न करें जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हो। उन्होंने भविष्य में इस प्रकार का कोई भी प्रकरण संज्ञान में आने पर संबंधित के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

Related Articles

Back to top button