Faridabad Accident: फ़रीदाबाद में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ली दो युवकों की जान, स्कूटी पर थे, ट्रैक्टर ने टक्कर मारी

Faridabad Accident: फ़रीदाबाद में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ली दो युवकों की जान, स्कूटी पर थे, ट्रैक्टर ने टक्कर मारी

रिपोर्ट: संदीप चौहान

Faridabad Accident:  फ़रीदाबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान एसजीएम नगर के पटेल चौक निवासी जीशान उर्फ टुकटुक (17) और शिवम के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक, जीशान और शिवम एक नंबर मार्केट की एक कपड़े की दुकान में काम करते थे। किसी काम से बाहर निकले युवकों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। शुरुआती जांच में पता चला कि स्कूटी गुरुग्राम के पंजीकरण की है।

स्थानीय लोगों ने इस हादसे के लिए सड़कों पर डिवाइडर की कमी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने पूर्व विधायक सीमा तिरखा पर सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने का आरोप लगाया। साथ ही, लोगों ने पीयूष महिंद्रा मॉल द्वारा सड़क पर अवैध अतिक्रमण का मुद्दा भी उठाया और प्रशासन पर ध्यान न देने का आरोप लगाया।   तीन नंबर चौकी इंचार्ज सोमपाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को सिविल अस्पताल, बादशाह खान भिजवा दिया गया। ट्रैक्टर और स्कूटी को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है, और पोस्टमार्टम की कार्रवाई जल्द पूरी की जाएगी। यह हादसा प्रशासन की लापरवाही और अव्यवस्थित सड़कों की ओर इशारा करता है। स्थानीय लोग इस मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img