उत्तर प्रदेश, नोएडा: यमुना का जलस्तर घटने से हजारों बीघा फसलें बर्बाद

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।जेवर क्षेत्र में यमुना नदी का जलस्तर घटने से स्थानीय प्रशासन ने राहत की सांस ली है। हालांकि, जलस्तर बढ़ने के कारण हजारों बीघा फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं, जिससे किसान चिंतित हैं और मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन ने अब फसलों के आकलन के लिए एक टीम गठित की है।लगातार हुई बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़कर तटबंध तक पहुंच गया था। इससे जेवर के शमशम नगर, पूरन नगर, झुप्पा, जेवर खादर, मेंहदीपुर खादर, गोविंद गढ़, छोटी झुप्पा और छोटी कानीगढ़ी सहित लगभग 10 गांवों की हजारों बीघा फसलें जलमग्न हो गईं और पूरी तरह नष्ट हो गईं। किसानों की मेहनत पानी में मिल जाने से वे काफी परेशान हैं।जलस्तर बढ़ने पर तहसील प्रशासन भी चिंतित था। उस दौरान बाढ़ चौकियां बनाकर स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही थी और अधिकारी प्रभावित गांवों का दौरा कर रहे थे। किसान संगठनों ने भी जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।अब हालात सामान्य होने के बाद तहसील प्रशासन ने बर्बाद हुई फसलों के नुकसान का आकलन करने के लिए एक टीम का गठन किया है। यमुना नदी का पानी पूरी तरह से सामान्य होने और आकलन पूरा होने के बाद प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img