35 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों को आउट ऑफ स्कूल

अमर सैनी

नोएडा। परिषदीय विद्यालयों में 30 दिन से अधिक अनुपस्थित रहने वाले तथा किसी भी परीक्षा में 35 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों को आउट ऑफ स्कूल की श्रेणी में रखा जाएगा। इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक की ओर से जिला बेसिक अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों में बताया गया है कि यदि छह से 14 वर्ष तक के किसी बच्चे का नामांकन नहीं होता है तो उसे स्कूल से बाहर माना जाएगा।

नामांकन के एक वर्ष में यदि वह लगातार 30 दिन अनुपस्थित रहता है तो उसे स्कूल से बाहर माना जाएगा। वार्षिक मूल्यांकन में 35 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त होने पर ऐसे बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार के लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जाएंगी। बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा व्यवस्था में काफी बदलाव किए जा रहे हैं, इसके तहत ऐसे बच्चों को आउट ऑफ स्कूल की श्रेणी में रखा जाएगा। ऐसे बच्चों पर नजर रखी जाएगी और पता लगाया जाएगा कि वह स्कूल में रुचि क्यों नहीं ले रहा है। उसे उसकी रुचि के अनुसार शिक्षा देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूल में बच्चों की उपस्थिति पर नजर रखने के लिए हर महीने प्रधानाध्यापक और शिक्षकों की बैठक होगी। ऐसे बच्चों की भी निगरानी होगी जो लगातार अनुपस्थित रहते हैं। इसके बाद शिक्षक बच्चे के अभिभावकों की काउंसलिंग करेंगे और उन्हें जागरूक कर अपने बच्चे को रोजाना स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेंगे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img