शनिवार को बैठक के बाद फैसला पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, डॉक्टरों की हड़ताल हुई खत्म

पंजाब : पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक के बाद डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है। सरकार ने सभी मांगें मान ली हैं। मरीजों का बोझ कम करने के लिए अब से दो घंटे ज्यादा ओपीडी खुली रहेगी। सरकार एक सप्ताह में अस्पतालों में सुरक्षा प्रबंध पूरा करेगी। वेतन बढ़ोतरी की मांग तीन महीने के अंदर पूरी की जाएगी। 400 डॉक्टरों की भर्ती प्रकिया महीने के अंदर पूरी की जाएगी।

इससे पहले डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की हड़ताल को लेकर चंडीगढ़ में सरकार के साथ अहम बैठक हुई।सुबह साढ़े नौ बजे कैबिनेट सब कमेटी की डॉक्टर्स एसोसिएशन के साथ पंजाब भवन में बैठक हुई, जो दोपहर 12 बजे तक चली। बैठक की अध्यक्षता सब कमेटी के चेयरमैन फाइनेंस मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा ने की। बैठक में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और मंत्री अमन अरोड़ा भी शामिल हुए थे।

बात दें कि, डॉक्टरों की मांग थी कि पंजाब में डॉक्टरों की कमी है इसलिए नई भर्ती की जाए। डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं साथ ही अस्पतालों में सुरक्षाकर्मी लगाए जाएं।

 

 

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img