Greater Noida: ग्रेटर नोएडा सोसाइटी में महिला से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा सोसाइटी में महिला से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल
Greater Noida के सेक्टर म्यू स्थित Omaxe Palm Greens सोसाइटी में जीबीएम (जनरल बॉडी मीटिंग) के दौरान एक महिला के साथ कथित मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पीड़िता अमृता अरोड़ा ने आरोप लगाया है कि सोसाइटी की बैठक के दौरान उनके पति के साथ कुछ लोगों का विवाद हो गया। जब वह बीच-बचाव और अपने पति को बचाने पहुंचीं तो कुछ लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। महिला का कहना है कि इस दौरान उन्हें चोटें आईं और उनके कपड़े भी फट गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान उनकी अस्मिता को ठेस पहुंचाने वाली हरकतें की गईं।
मामले की शिकायत दादरी पुलिस से की गई है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और वायरल वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


