Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Gopal Sharma Murder Case: किशोर हत्याकांड से ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

Gopal Sharma Murder Case: किशोर हत्याकांड से ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

Jewar क्षेत्र के बनवारीवास गांव में 15 वर्षीय गोपाल शर्मा की हत्या के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। मामले को लेकर राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पुलिस प्रशासन को दो दिन के भीतर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन और धरना प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई है।

परिजनों के अनुसार, गोपाल शर्मा 21 मई को लापता हो गया था और अगले दिन उसका शव बरामद हुआ। आरोप है कि शव को क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया, जिससे ग्रामीणों में गहरा रोष है। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई व एनकाउंटर की मांग करने लगे।

स्थिति को देखते हुए जेवर कोतवाली पुलिस भारी बल के साथ गांव पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने कार्रवाई के लिए दो दिन का अतिरिक्त समय मांगा है।

ग्रामीणों और संगठन के पदाधिकारियों ने साफ कहा है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें