Noida Suicide Case: प्ले स्कूल संचालक ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Noida Suicide Case: प्ले स्कूल संचालक ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

नोएडा: सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव के श्रमिक कुंज इलाके में एक प्ले स्कूल संचालक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर Phase-3 Police Station की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में युवक के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार लखीमपुर खीरी निवासी 26 वर्षीय सोनू वाजपेई पिछले करीब एक साल से श्रमिक कुंज में किराए के मकान में रह रहे थे। उनके साथ आरती नाम की महिला भी रहती थी। दोनों घर के एक कमरे में छोटे बच्चों के लिए प्ले स्कूल संचालित करते थे।

बताया गया कि सोमवार रात करीब 10:30 बजे सोनू घर के अंदर थे, जबकि आरती बाहर आसपास के लोगों से बातचीत कर रही थी। कुछ देर बाद जब वह वापस कमरे में पहुंची तो सोनू फंदे से लटके मिले।

आरती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों ने सोनू को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Noida Police का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img