Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Fake MLC Scam: नोएडा में 71 हजार में बन रही फर्जी चोटों की रिपोर्ट, जिला अस्पताल और दादरी CHC पर गंभीर आरोप

Noida fake MLC scam, district hospital corruption, Dadri CHC scam

Noida Fake MLC Scam: नोएडा में 71 हजार में बन रही फर्जी चोटों की रिपोर्ट, जिला अस्पताल और दादरी CHC पर गंभीर आरोप

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा एक बड़ा घोटाला सामने आया है, जहां पैसों के बदले फर्जी मेडिकल और MLC रिपोर्ट तैयार किए जाने का खुलासा हुआ है। इस मामले ने जिला अस्पताल और दादरी सीएचसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और पूरे सिस्टम की पारदर्शिता पर भी सवाल उठने लगे हैं। ग्रेटर नोएडा निवासी इमलाक हुसैन ने आरोप लगाया है कि उनके नाम पर बिना किसी वास्तविक चोट के गंभीर मेडिकल रिपोर्ट तैयार कर दी गई। रिपोर्ट में पसली में फ्रैक्चर, सिर में चोट और कान में जख्म तक दिखाया गया, जबकि हकीकत में उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं थी। पीड़ित का दावा है कि इस फर्जी रिपोर्ट को तैयार कराने के लिए दादरी सीएचसी में 11 हजार रुपये और जिला अस्पताल में 60 हजार रुपये लिए गए।

मामले ने उस वक्त तूल पकड़ लिया जब एक एक्स-रे टेक्नीशियन का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच शुरू की गई। सीएमओ के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है, जो पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने के संकेत मिले हैं, जिसके बाद आरोपी टेक्नीशियन को हटा दिया गया है। साथ ही अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी बिसरख सीएचसी और जिला अस्पताल पर इस तरह के आरोप लग चुके हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में कार्रवाई केवल कर्मचारियों को हटाने तक सीमित रह जाती है और कानूनी कार्रवाई नहीं हो पाती। ऐसे में यह मामला एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस बार प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा या फिर यह मामला भी पहले की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा। फिलहाल जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस घोटाले से जुड़े और भी खुलासे हो सकते हैं।

 

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें