नोएडा से गंगा एक्सप्रेसवे तक सफर होगा आसान, 105 मीटर चौड़ी सड़क से 30 मिनट में पहुंचेेंगे लोग
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों को जल्द ही गंगा एक्सप्रेसवे तक तेज और आसान कनेक्टिविटी मिलने वाली है। सरकार ने एक विशेष सड़क परियोजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत सेक्टर अल्फा-2 से गंगा एक्सप्रेसवे तक 105 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क बनाई जाएगी।
इस सड़क के निर्माण के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा से गंगा एक्सप्रेसवे तक पहुंचने में मात्र 30 से 45 मिनट का समय लगेगा। इससे यात्रियों का समय बचेगा और पेट्रोल-डीजल की खपत भी कम होगी।
परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। सड़क निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को दी गई है, जबकि निर्माण कार्य भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा कराया जाएगा।
पहले चरण में जुनपत गांव से बील अकबरपुर तक करीब साढ़े पांच किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। यह सड़क सीधे ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से जोड़ी जाएगी। इसके लिए लगभग 118 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।
दूसरे चरण में हापुड़ बाइपास से गंगा एक्सप्रेसवे तक नया लिंक रोड तैयार होगा। यह सड़क न्यू नोएडा और ग्रेटर नोएडा फेज-2 को जोड़ते हुए एनएच-9 हापुड़ बाइपास तक विकसित की जाएगी। योजना के तहत 15 किलोमीटर लंबा नया लिंक रोड बनाया जाएगा।
अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल 105 मीटर चौड़ी सड़क जुनपत तक बनी हुई है। अब इसे करीब 37 किलोमीटर आगे बढ़ाकर गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा।
एनजी रवि कुमार ने बताया कि पहले सड़क के लिए जमीन उपलब्ध कराने में कई बाधाएं थीं, लेकिन अब निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया है। हाइटेक सिटी क्षेत्र से जमीन मिलने के बाद प्राधिकरण जल्द जमीन खरीद प्रक्रिया पूरी करेगा और उसके बाद सड़क निर्माण कार्य तेजी से शुरू होगा।
YouTube Keywords:
Noida to Ganga Expressway, Ganga Expressway News, Noida New Road Project, Greater Noida News, 105 Meter Road Project, NHAI Road Project, UP Infrastructure News, Noida Traffic Relief, Ganga Expressway Update, Eastern Peripheral Expressway, NH9 Hapur Bypass, Noida Latest News, Greater Noida Development, Expressway Connectivity, UP Road Construction, Noida Hindi News, Infrastructure Project India, New Highway News