Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Noida Liquor Shop Protest: सेक्टर-36 में शराब ठेके के खिलाफ भड़के लोग, महिलाओं ने जताई सुरक्षा चिंता

Noida Liquor Shop Protest: सेक्टर-36 में शराब ठेके के खिलाफ भड़के लोग, महिलाओं ने जताई सुरक्षा चिंता

नोएडा: शहर के सेक्टर-36 में आवासीय इलाके के पास शराब का ठेका खुलने पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गेट नंबर-2 के पास स्थित एक मॉल में ठेका शुरू होने की सूचना मिलते ही रविवार को बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस प्रदर्शन में महिलाओं की भागीदारी खास तौर पर देखने को मिली, जिन्होंने इसे अपनी सुरक्षा और परिवार के माहौल के लिए गंभीर खतरा बताया।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सेक्टर के गेट पर जमकर नारेबाजी की और ठेका हटाने की मांग उठाई। स्थिति की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि एक महीने के भीतर ठेका नहीं हटाया गया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करेंगे।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि ठेका खुलने के बाद इलाके में देर रात तक लोग गाड़ियों में बैठकर शराब पीते हैं, जिससे माहौल खराब हो रहा है। उनका कहना है कि इस वजह से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और सुरक्षा को लेकर डर बना रहता है। कई महिलाओं ने यह भी कहा कि शराब के नशे में लोग आने-जाने वाली महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां करते हैं, जो बेहद चिंताजनक है।

सेक्टर-36 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अजय भाटी ने बताया कि इस मामले को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात की गई है और ठेका हटाने की मांग रखी गई है। उन्होंने कहा कि आवासीय क्षेत्र के पास इस तरह का ठेका खुलने से सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है और इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ेगा। पास में ही स्कूल होने के कारण अभिभावकों की चिंता और बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि गेट के पास हर मंगलवार को साप्ताहिक बाजार लगता है, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे आते हैं। ऐसे में ठेका खुलने से वहां का वातावरण असुरक्षित हो सकता है। फिलहाल लोगों ने सांकेतिक विरोध शुरू किया है, लेकिन मांग पूरी नहीं होने पर सड़कों पर उतरकर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें