Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Noida Labour Protest: नोएडा श्रमिक आंदोलन मामला: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट शेयर करने के आरोप में ड्राइवर गिरफ्तार

Noida Labour Protest: नोएडा श्रमिक आंदोलन मामला: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट शेयर करने के आरोप में ड्राइवर गिरफ्तार

नोएडा के थाना फेस-2 पुलिस ने श्रमिक आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया पर कथित भड़काऊ पोस्ट और वीडियो शेयर करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक गोपनीय सूचना के आधार पर मदरसन कंपनी के पीछे स्थित हनुमान मंदिर के पास से आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मूल रूप से हापुड़ जिले के बाबूगढ़ छावनी क्षेत्र के मुक्तेशरा गांव का रहने वाला है और वर्तमान में फेस-2 क्षेत्र के नया गांव में किराये पर रह रहा था।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट और वीडियो वायरल किए जा रहे थे, जिनमें दावा किया गया था कि अनिल कुमार यूपी पुलिस के एक डीसीपी का ड्राइवर है और उसे श्रमिक आंदोलन में हिंसा फैलाने के लिए शामिल किया गया। पुलिस ने इन दावों को पूरी तरह गलत बताया है। अधिकारियों के अनुसार आरोपी किसी भी पुलिस अधिकारी का ड्राइवर नहीं है और न ही वह सरकारी कर्मचारी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी फिलहाल दिल्ली की एक निजी संस्था में ड्राइवर के तौर पर काम करता है। हालांकि वह करीब दो साल पहले रिचा ग्लोबल कंपनी में नौकरी कर चुका है, लेकिन वर्तमान में उसका कंपनी से कोई संबंध नहीं है।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी को रिचा ग्लोबल के सोशल मीडिया ग्रुप में पुलिस द्वारा नहीं, बल्कि आंदोलन से जुड़े एक अन्य व्यक्ति ने जोड़ा था। पुलिस के अनुसार ग्रुप में ऐसे कई पोस्ट साझा किए गए थे, जिनसे माहौल बिगड़ने की आशंका थी। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान सड़क जाम करने जैसे संदेश भी शामिल बताए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले में कई अहम सुराग मिले हैं और जांच लगातार जारी है। आरोपी अनिल कुमार के खिलाफ थाना फेस-2 में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही उसके खिलाफ वर्ष 2023 में हापुड़ नगर थाने में आयुध अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज हो चुका है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें