Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

सेल्समैन की हत्या के बाद से चल रहा था फरार, पुलिस ने गोली मारकर दबोचा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना बिसरख क्षेत्र में मंगलवार तड़के पुलिस की हत्या के आरोपी एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना बिसरख क्षेत्र में मंगलवार तड़के पुलिस की हत्या के आरोपी एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई

अमर सैनी

नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना बिसरख क्षेत्र में मंगलवार तड़के पुलिस की हत्या के आरोपी एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने आरोपी को पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। दावा है कि पहले बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पकड़े गए आरोपी ने 31 मार्च की रात शराब न देने पर अपने साथियों के साथ सेल्समैन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के मुताबिक थाना बिसरख पुलिस मंगलवार सुबह चार मूर्ति के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। पुलिस का दावा है कि आरोपी रुकने के बजाए बाइक दौड़ा दी। पुलिस के पीछा करने पर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अतुल पुत्र विनोद निवासी ग्राम मुण्डी बकापुर थाना औरंगाबाद जिला बुलन्दशहर के रूप में हुई है। इसके कब्ते से एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। पकड़ा गया पेशेवर बदमाश के साथ रिकवरी एजेंट है। आरोपी पर करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमे में दर्ज हैं। दरअसल आरोपी फाईनेंस की गाड़ियों की रिकवरी करता है। घटना वाले दिन भी आरोपी अपने एक साथी फाईनेंस की गाड़ियों की रिकवरी के लिए घूम रहा था। इस बीच आरोपी शराब खरीदने के लिए नये हैबतपुर के ठेके पर गये लेकिन सैल्समेन ने शराब देने से मना कर दिया। इस पर उन लोगो को गुस्सा आ गया और उन्होनें सेल्समेन को गोली मार दी थी। घटना में सेल्समैन की मौत हो गई थी। पुलिस अब पकड़े गए आरोपी की तलाश में जुटी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *