Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

रवि काना गिरोह का इनामी बदमाश गिरफ्तार

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। स्वॉट टीम और पुलिस ने स्क्रैप माफिया रवि काना गिरोह के बदमाश अमर सिंह को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार रात को थाना बीटा-2 के एटीएस गोल चक्कर से गिरफ्तार अमर सिंह पर 25 हजार का इनाम घोषित था। वहीं गिरोह का सरगना रवि काना और सहयोगी काजल अभी भी फरार हैं।
पुलिस के मुताबिक सेक्टर ओमीक्रॉन-1ए निवासी अमर सिंह स्क्रैप माफिया रवि का विश्वसनीय था। वह रवि की गाड़ी भी चलाता था। साथ ही गाड़ी को चौराहों पर खड़ा करके स्क्रैप और सरिया से लदे ट्रकों को निकलवाने का काम करता था। अमन गिरोह के बदमाशों के साथ मिलकर निर्माणाधीन साइटों पर जाने वाले सरिया के ट्रकों को रोक लेता था। चालक से मिलीभगत कर या डरा-धमकाकर सरिया उतरवा लेता था। इसके अलावा साइट मैनेजर को डरा धमकाकर स्टाॅक बुक में पूरा वजन अंकित करा देता था। जबकि उतारे गए सरिया को बाजार भाव से व्यापारियों को बेचता था।

अहम है कि जनवरी 2024 में सरगना रवि सहित गैंग के 16 सदस्यों के खिलाफ थाना बीटा-2 में गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अब तक गिरोह के राजकुमार नागर, अनिल नागर, आजाद नागर, विकास नागर, विक्की, अफसार, राशिद अली, प्रहलाद व महकी नागर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *