Saturday, 31 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ के पूठ गांव में मेड़ जोतने को लेकर हंगामा, ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश करने वाला गिरफ्तारLucknow : योगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सव, किसानों-व्यापारियों का होगा सम्मानLucknow : टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएंHaryana Sports Awards:  पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्थाLucknow : बारिश से प्रभावित लोगों की मदद कर दिलाएं राहत- मुख्यमंत्रीMathura : मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर दान में पारदर्शिता, सोने-चांदी की जांच के लिए लगी अत्याधुनिक मशीन

फेसबुक के जरिए दोस्ती कर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

पुलिस ने किया घटना का खुलासा
पुलिस ने किया घटना का खुलासा

अमर सैनी

नोएडा।थाना सेक्टर-58 पुलिस ने फेसबुक के जरिए दोस्ती कर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। साथ ही महिला सहित 4 बदमाशों को गिरफ्तार भी किया है। इनके कब्जे से धोखाधड़ी के 14,500 रूपये और घटना में प्रयुक्त 6 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर-58 थाने में 28 मार्च को एक तहरीर दी गई थी। जिसमें कहा गया था कि उसकी फेसबुक पर नागर परी नाम की लड़की से दोस्ती हुई। उस लडकी ने 14 मार्च को उसे मिलने के लिए सेक्टर 62 स्थित एक निजी अस्पताल के पास बुलाया। जब वह लड़की के बताए गए स्थान पर पहुंचा तो पहले से ही एक लड़की और दो लड़के मिले। उन्होंने धोखाधड़ी कर उसका मोबाइल ले लिया और फिर तीनों ने मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं बल्कि भय दिखाकर ग्राहक सेवा केंन्द्र के खाते में 17,120 रूपये ट्रांसफर कर लिए।

पुलिस ने किया घटना का खुलासा

वहीं, जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को लगी तो उन्होंने मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। इसी कड़ी में 28 मार्च को टीम ने फेसबुक के माध्यम से धोखाधडी कर मौत का भय दिखाकर पैसे लेने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। साथ ही एक महिला सहित बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अभिषेक शर्मा, फिरोज, शशीपाल, और शिवानी के रूप में हुई है। चारों को नोएडा के गोल चक्कर सेक्टर-62 से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *