Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

युवती की फोटो अश्लील वेबसाइट पर की वायरल

थाना बिसरख क्षेत्र स्थित एक सोसायटी निवासी एक युवती ने अपने पुराने दोस्त पर परेशान करने का आरोप लगाया है
थाना बिसरख क्षेत्र स्थित एक सोसायटी निवासी एक युवती ने अपने पुराने दोस्त पर परेशान करने का आरोप लगाया है

अमर सैनी

नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र स्थित एक सोसायटी निवासी एक युवती ने अपने पुराने दोस्त पर परेशान करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा है। वह उसकी पुरानी तस्वीरें एडिट कर उसके परिवार और रिश्तेदारों को भेजकर उसे बदनाम कर रहा है। साथ ही आरोपी ने फोटो को अश्लील वेबसाइट पर भी डाल दिया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक सोसायटी निवासी युवती ने अपने पुराने दोस्त के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने अपनी शादी की बात छिपाकर उससे दोस्ती की। जब लड़की को इस बात का पता चला तो उसने उससे दूरी बना ली। इसके चलते आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने उसकी कुछ पुरानी तस्वीरें एडिट कीं और उन्हें वायरल करने की धमकी देने लगा। वह उसे ब्लैकमेल कर प्रताड़ित कर रहा है। परिवार और रिश्तेदारों को बदनाम करने के लिए एडिटेड फोटो भेज रहा है। आरोप है कि वह अपने रिश्तेदारों के घर पहुंच गया। आरोपी ने एक अश्लील वेबसाइट पर भी उसकी फोटो डाल दी है। पीड़िता ने परेशान होकर पुलिस से शिकायत की। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि आरोपी युवती का पुराना दोस्त है। मामले में युवती शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *