Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजनLucknow : 22 प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट की मुहर, शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज से लेकर रोबोटिक्स पार्क और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को मिली मंजूरीBhangel CHC Facilities: भंगेल सीएचसी में 75 लाइटें, 21 सीसीटीवी और पेयजल सुविधाएं बेहतरPNB Bank Fraud: ग्रेटर नोएडा की पीएनबी शाखा में 35 करोड़ की कथित अनियमितता का आरोपNoida Cyber Fraud: ऑनलाइन निवेश के नाम पर चार लोगों से करीब 93 लाख की ठगीNoida Suicide Case: मामूरा में युवती की मौत, शादी और रुपये के विवाद में युवक पर मुकदमाJewar Link Expressway: जेवर लिंक समेत चार एक्सप्रेसवे के लिए 17,542 करोड़ रुपये मंजूर

गाजियाबाद-नोएडा में अब कम मिलेगा गंगाजल, 40 दिन तक होगी किल्लत

गाजियाबाद उत्तराखंड के टिहरी बांध पर मरम्मत कार्य के चलते अगले 40 दिन (15 जून) तक टीएचए और नोएडा में गंगाजल की कम आपूर्ति होगी
गाजियाबाद उत्तराखंड के टिहरी बांध पर मरम्मत कार्य के चलते अगले 40 दिन (15 जून) तक टीएचए और नोएडा में गंगाजल की कम आपूर्ति होगी

अमर सैनी

गाजियाबाद उत्तराखंड के टिहरी बांध पर मरम्मत कार्य के चलते अगले 40 दिन (15 जून) तक टीएचए और नोएडा में गंगाजल की कम आपूर्ति होगी। इसे लेकर जल निगम ने शहरवासियों से गंगा जल का संरक्षण और उपयोग करने की अपील की है।
सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता पीके जैन ने बताया कि टिहरी बांध पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। ऐसे में जहां 13 हजार क्यूसेक गंगा जल की आपूर्ति की जा रही थी, वह घटकर मात्र 6-7 हजार क्यूसेक रह गयी है। यह क्रम अगले 40 दिनों तक जारी रहेगा। बता दें कि गंगनहर से गंगाजल आने के बाद सिद्धार्थ विहार और प्रताप विहार स्थित प्लांट से इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी, सिद्धार्थ विहार, डेल्टा कॉलोनी और नोएडा में गंगाजल की आपूर्ति की जाती है।

गंगाजल प्लांट से इतनी सप्लाई
सिद्धार्थ विहार प्लांट से
– इस प्लांट से 100 क्यूसेक गंगाजल की सप्लाई होती है।
-नोएडा के लिए 80 क्यूसेक
-इंदिरापुरम के लिए 15 क्यूसेक
-सिद्धार्थ विहार योजना को 5 क्यूसेक

प्रताप विहार प्लांट से
-इस प्लांट से 50 क्यूसेक गंगा जल की आपूर्ति की जाती है।
-23 क्यूसेक वसुंधरा (निगम) जोन तक
-इंदिरापुरम के लिए 7 क्यूसेक
-नोएडा के लिए 20 क्यूसेक

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *