Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में हाईवे पर खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौतHapur News : सिम्भावली में कर्ज वसूली से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने एजेंटों पर लगाया प्रताड़ना का आरोपNew Delhi : SIR पर सियासी टकराव तेज, कांग्रेस की रैली के जवाब में भाजपा का देशव्यापी अभियानHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

पुरानी रंजिश के चलते जिम संचालक के ऊपर पांच लोगों ने किया हमला

थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के अट्टा गांव में जिम चलाने वाले व्यक्ति के ऊपर पांच लोगों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया
थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के अट्टा गांव में जिम चलाने वाले व्यक्ति के ऊपर पांच लोगों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के अट्टा गांव में जिम चलाने वाले व्यक्ति के ऊपर पांच लोगों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। अत्यंत नाजुक हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह घटना पुरानी रंजिश के चलते होनी बताई जाती है।

थाना प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि सत्य प्रकाश अवाना निवासी एफ- तीन सेक्टर 27 ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका बेटा देवेंद्र हरबंस मार्केट अट्टा मार्केट में एक जिम चलता है। पीड़ित के अनुसार 2 मई की रात 9:30 बजे करीब उनका बेटा जिम से निकल रहा था, तभी उनके भाई मेहर चंद अवाना, उसका बेटा अंकित उर्फ बंटी, अमित उर्फ बबलू तथा उनके साथी सुरेंद्र और जगदीश ने उसे पकड़ लिया, और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार यह लोग अवैध हथियार से लैस थे। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके बेटे की गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। इसी बीच पीड़ित अपने साथियों के संग वहां पर पहुंच गए तथा आसपास के लोग वहां पर इकट्ठे हो गए। भीड़ को ईकट्ठा होता देख आरोपी वहां से देवेंद्र को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित का आरोप है कि उनका उनके भाई मेहर चंद्र से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों में पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *