Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में हाईवे पर खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौतHapur News : सिम्भावली में कर्ज वसूली से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने एजेंटों पर लगाया प्रताड़ना का आरोपNew Delhi : SIR पर सियासी टकराव तेज, कांग्रेस की रैली के जवाब में भाजपा का देशव्यापी अभियानHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

व्यापारी बोले- जिला अब कारोबार के लिए नहीं रहा सुरक्षित, अपहरण और हत्या की वारदातों ने डराया

ग्रेटर नोएडा कुणाल शर्मा हत्याकांड को लेकर पुलिस बैकफुट पर है और लोगों के गुस्से का शिकार हो रही
ग्रेटर नोएडा कुणाल शर्मा हत्याकांड को लेकर पुलिस बैकफुट पर है और लोगों के गुस्से का शिकार हो रही

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा कुणाल शर्मा हत्याकांड को लेकर पुलिस बैकफुट पर है और लोगों के गुस्से का शिकार हो रही है। इस बार उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नोएडा इकाई ने भी इस प्रकरण को लेकर गुस्सा जाहिर किया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नोएडा इकाई के अध्यक्ष नरेश कुच्छल का कहना है कि ग्रेटर नोएडा के व्यापारी के 15 वर्षीय पुत्र कुणाल की अपहरण कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस पूरे केस में सुस्त बनी रही। साथ ही पुलिस की खुफिया विभाग भी अपहरणकर्ताओं के विरुद्ध साक्ष्य जुटाने में नाकाम साबित हुई। उन्होंने कहा कि मृतक कुणाल के परिजन उसे ढूंढने के लिए पुलिस पर लगातार दवाब बना रहे थे। लेकिन पुलिस उनकी कुछ सुन नहीं रही थी। आखिरकार जो अंदेशा था वह सामने आ गया और कुणाल की अपहरणकर्ताओं द्वारा हत्या कर दी गई।
उन्होंने कहा कि अपराधी व्यापारियों पर लगातार निशान लगा रहे हैं। जिले में कमिश्नरेट लागू होने के बाद भी व्यापारी यहां अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। जिले में अपराध का ग्राफ कम होने की बात कही जाती रही है, लेकिन वह कागजों में सिमट कर रह गई है। अपराध का ग्राफ कम नहीं हो पा रहा है। व्यापारियों में इस बात की चिंता है की अगला निशाना आगे कौन बनेगा? अगला कौन अपहरण होगा और किसकी हत्या होगी? उन्होंने प्रदेश के योगी सरकार से मांग की है कि जनपद में व्यापारियों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाए और इस बात की गारंटी दी जाए की जनपद गौतम बुद्ध नगर जिले के व्यापारी सेफ हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि जनपद गौतम बुद्ध नगर में अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। साथ ही कुणाल हत्याकांड के दोषी अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाय। इसके अलावा इस प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले बड़े पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा की कुछ ही महीनों में जनपद में तीन मासूमों वैभव, दक्ष और कुणाल की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। इससे पुलिस के प्रति व्यापारियों व आम जनता में असंतोष उत्पन्न हो रहा है। एक बार पुनः कमिश्नरेट प्रणाली की समीक्षा किए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है ताकि लोग अपने आप को सेफ महसूस कर सकें और शांत प्रिय गौतम बुद्ध नगर जिले में अमन के साथ रह सके और लोग पुलिस पर भरोसा कर सकें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *