Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नोएडा में कारोबारी से ठगे 2.50 करोड़ रुपये

नोएडा में एक कारोबारी से प्लॉट के नाम पर 2.50 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।
नोएडा में एक कारोबारी से प्लॉट के नाम पर 2.50 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा में एक कारोबारी से प्लॉट के नाम पर 2.50 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पैसा वापस मांगने पर कारोबारी के साथ मारपीट भी की गई। थाना सेक्टर 24 पुलिस ने इस मामले में शिकायत के आधार पर एक कंपनी के तीन निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
सेक्टर-44 निवासी भूषण कुमार ने बताया कि मेसर्स अर्चित अप्रेजर्स का रजिस्टर्ड ऑफिस नई दिल्ली में है। कंपनी के तीन निदेशक दमित पाल सिंह, गुरविंदर कौर और इशनीत सचदेवा ने प्लॉट दिलाने के नाम पर उनसे 2.50 करोड़ रुपये ले लिए। जब भूषण कुमार को प्लॉट नहीं मिला और उन्होंने निदेशकों से अपने पैसे वापस मांगे तो उनके सहयोगियों की पिटाई की गई। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-24 थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद आरोपी ने संबंधित अदालत में अंतरिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की। तीनों को अंतरिम जमानत भी मिल गई। आरोप है कि इसके बाद तीनों उस पर केस वापस लेने का दबाव बनाने लगे। पीड़ित ने दोबारा पुलिस से इसकी शिकायत की तो आरोपियों ने उसे सेक्टर-25ए स्थित स्पाइस मॉल में बुलाया और जान से मारने की कोशिश की। लोगों के बीच-बचाव से उसकी जान बच गयी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *