उत्तर प्रदेशराज्य

Agra Janakpuri Mahotsav: आगरा में निकली जनकपुरी आमंत्रण यात्रा, गूँजे जय श्री राम के जयकारे

Agra Janakpuri Mahotsav: आगरा में निकली जनकपुरी आमंत्रण यात्रा, गूँजे जय श्री राम के जयकारे

रिपोर्ट: आकाश जैन

आगरा के कमला नगर में सरस्वती विद्या मंदिर द्वारा श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में भव्य जनकपुरी आमंत्रण यात्रा निकाली गई। इस आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को सनातन धर्म के संस्कारों और भारतीय संस्कृति के जीवन मूल्यों से जोड़ना रहा। यात्रा का शुभारंभ स्कूल बैंड की धुनों, शंखनाद और हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, संरक्षक सीए महेंद्र गर्ग, अध्यक्ष राकेश मंगल और प्रधानाचार्य कृष्णकांत द्विवेदी मौजूद रहे।

यात्रा में 500 से अधिक छात्रों, स्काउट्स, एनसीसी कैडेट्स और आचार्यों ने भाग लिया, जिन्होंने हाथों में तख्तियाँ और पोस्टर्स लेकर मिथिलावासियों को जनकपुरी महोत्सव का भावपूर्ण आमंत्रण दिया। जय श्री राम के गगनभेदी जयकारों और प्रभु सियाराम के भजनों ने पूरे कमला नगर को राममय कर दिया। पैदल मार्च करते हुए यह आमंत्रण यात्रा सद्भभावना पार्क और समिति अध्यक्ष के निवास स्थान से होकर जनक मंच पहुँची, जहाँ पुष्पवर्षा कर बच्चों का स्वागत किया गया और उन्हें फल वितरित किए गए।

समिति अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि भारत तभी विश्वगुरु बनेगा जब बच्चे अपनी संस्कृति को जानेंगे और उससे आत्मीय जुड़ाव महसूस करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि ‘राम का पाठ’ शीर्षक से रामलीला और जनकपुरी के इतिहास को पाठ्य पुस्तकों में शामिल करने की माँग उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के समक्ष रखी गई है, जिसे मंत्री ने सकारात्मक रूप से स्वीकार किया है। प्रधानाचार्य कृष्णकांत द्विवेदी ने कहा कि यह यात्रा छात्रों के माध्यम से समाज में सांस्कृतिक जागरण का प्रयास है।

इस अवसर पर सीताराम अग्रवाल, भगवान अग्रवाल ‘हैप्पी भाई’, विजय गोयल, अनिल अग्रवाल, हरिश्चंद्र अग्रवाल जुगनू, केके अग्रवाल, अमित अग्रवाल, वरुण कौशिक, मोहित अग्रवाल, संजीव शर्मा, सौरभ अग्रवाल, विश्वेंद्र सिंह, तुषार गर्ग, भूपेंद्र राघव, प्रवीण शर्मा, भरत महाजन और रैलेश अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button