Women Sanitation Workers: पूर्वी दिल्ली पटपड़गंज वार्ड में महिला सफाई कर्मचारियों के सम्मान में पार्षद रेनू चौधरी की सराहनीय पहल

Women Sanitation Workers: पूर्वी दिल्ली पटपड़गंज वार्ड में महिला सफाई कर्मचारियों के सम्मान में पार्षद रेनू चौधरी की सराहनीय पहल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज वार्ड में निगम पार्षद श्रीमती रेनू चौधरी द्वारा एमसीडी में कार्यरत महिला कर्मचारियों के सम्मान के लिए एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल की गई। इस अवसर पर वार्ड की 50 महिला सफाई कर्मचारियों को कड़ाके की ठंड के बीच गरम शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। ये महिलाएं दिन-रात मेहनत कर वार्ड की साफ-सफाई बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और हर गली-मोहल्ले को स्वच्छ रखने का कार्य करती हैं। सम्मान समारोह के दौरान पार्षद रेनू चौधरी ने कहा कि ये महिला कर्मचारी न केवल अपने घर-परिवार की जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाती हैं, बल्कि उसके बाद समाज और क्षेत्र की स्वच्छता का भी पूरा ध्यान रखती हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसी मेहनती और समर्पित महिलाओं का सम्मान करना उनका पहला कर्तव्य है क्योंकि इन्हीं की अथक मेहनत के कारण हमारा क्षेत्र साफ, स्वच्छ और सुंदर बना रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि महिला सफाई कर्मचारियों का योगदान अक्सर अनदेखा रह जाता है, जबकि वे समाज की रीढ़ की तरह काम करती हैं। इस आयोजन से महिला कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और उन्हें अपने कार्य के प्रति और अधिक सम्मान महसूस होगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल की खुले दिल से सराहना की और कहा कि एमसीडी के महिला स्टाफ के सम्मान में इस तरह का आयोजन पहली बार किसी निगम पार्षद द्वारा किया गया है। लोगों का मानना है कि यह कदम न केवल महिला कर्मचारियों के आत्मविश्वास को मजबूत करेगा, बल्कि समाज को भी उनके योगदान के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img