Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Mobile Snatching Noida: नोएडा की सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिरो को धर दबोचा

mobile snatching Noida, sector 20 police action

Mobile Snatching Noida: नोएडा की सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिरो को धर दबोचा

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा की सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी देर रात सेक्टर-18 स्थित मल्टीलेवल कार पार्किंग के सामने की गई, जहां पुलिस ने चेकिंग के दौरान दोनों संदिग्धों को दबोचा। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और एक नाजायज चाकू बरामद किया गया है। इसके साथ ही विभिन्न आपराधिक घटनाओं से जुड़े 10 चोरी के मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नेपाल सरकार और सलमान के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जो थाना सेक्टर-49 में दर्ज एक मुकदमे से संबंधित पाई गई। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने मोबाइल स्नैचिंग और अन्य आपराधिक वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी नेपाल सरकार पर पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा है। डीसीपी नोएडा जोन यमुना प्रसाद ने बताया कि शहर में बढ़ती मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और उनके अन्य आपराधिक नेटवर्क की भी गहन जांच की जा रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें