PM Ujjwala Yojana: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लाभार्थी सम्मान समारोह में एमसीडी कर्मियों के परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन और चूल्हा वितरण

PM Ujjwala Yojana: धानमंत्री उज्ज्वला योजना लाभार्थी सम्मान समारोह में एमसीडी कर्मियों के परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन और चूल्हा वितरण

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय सिविक सेंटर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एक विशेष लाभार्थी सम्मान एवं वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली नगर निगम के स्थाई और अस्थाई कर्मियों के परिवारों को निशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन और गैस चूल्हे वितरित किए गए। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह की उपस्थिति में कुल 251 लाभार्थियों को गैस चूल्हा और सिलेंडर प्रदान किए। इस अवसर पर उप महापौर जयभगवान यादव, स्थायी समिति की अध्यक्षा श्रीमती सत्या शर्मा, पर्यावरण प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन संदीप कपूर, शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा, पूर्व महापौर अवतार सिंह, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के संयोजक राकेश प्रजापति सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने अपने संबोधन में कहा कि बीते बारह वर्षों में देश ने ऐतिहासिक परिवर्तन देखा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की पीड़ा को समझते हुए उज्ज्वला जैसी जनकल्याणकारी योजना को लागू किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ईंधन मिलने से महिलाओं को धुएं से भरी रसोई से मुक्ति मिली है और आज वे सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन जी रही हैं। सचदेवा ने यह भी कहा कि प्रदूषण मुक्त दिल्ली की दिशा में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का अहम योगदान है और देश का विकास तभी संभव है जब उसकी शुरुआत घर की रसोई से हो। उन्होंने याद दिलाया कि दशकों तक गरीब परिवारों की महिलाएं धुएं वाले चूल्हों पर खाना बनाने को मजबूर थीं, जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती थीं, लेकिन उज्ज्वला योजना ने इस स्थिति को बदला है।

दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत नगर निगम के 251 कर्मचारियों को गैस सिलेंडर और चूल्हे उपलब्ध कराए गए हैं और नगर निगम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को इस योजना का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम के संयोजक संदीप कपूर और योगेश वर्मा ने कहा कि उज्ज्वला योजना से महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है, समय की बचत हुई है और उनका जीवन अधिक सुरक्षित और सम्मानजनक बना है, जो केंद्र सरकार की गरीब और वंचित वर्ग के प्रति संवेदनशील सोच को दर्शाता है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img