दिल्ली

Delhi Crime: गोकुलपुरी में महिला की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या, पति पर आरोप

Delhi Crime: गोकुलपुरी में महिला की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या, पति पर आरोप

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के गोकुलपुरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक महिला की सरेआम सड़क पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग दहशत में हैं। मृतका की पहचान 28 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है। उसके परिजनों ने आरोप लगाया है कि हत्या उसके पति ने की है। घटना के बाद से पति फरार बताया जा रहा है, और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और पुलिस परिवार के आरोपों की गहनता से जांच कर रही है। इसके अलावा, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और घटना के पीछे की असली वजह सामने आ जाएगी। इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, और स्थानीय लोग आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players