राज्यउत्तर प्रदेश

VMC National Admission Test 2026: मार्च में होगा वीएमसी का नेशनल एडमिशन टेस्ट, छात्रों को मिलेगी 100% तक स्कॉलरशिप का मौका

VMC National Admission Test 2026: मार्च में होगा वीएमसी का नेशनल एडमिशन टेस्ट, छात्रों को मिलेगी 100% तक स्कॉलरशिप का मौका

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा। देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में शामिल विद्यामंदिर क्लासेज (वीएमसी) मार्च माह में अपना फ्लैगशिप नेशनल एडमिशन टेस्ट (एनएटी) आयोजित करने जा रहा है। यह परीक्षा 1, 8, 14 और 15 मार्च को आयोजित होगी, जिसके माध्यम से छात्र वीएमसी के विभिन्न क्लासरूम और ऑनलाइन प्रोग्राम्स में प्रवेश के साथ-साथ 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकेंगे। संस्थान का उद्देश्य मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करना और उन्हें शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में मार्गदर्शन देना है।

वीएमसी का यह नेशनल एडमिशन टेस्ट कक्षा 6वीं, 7वीं, 8वीं, 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं में जाने वाले विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। चयनित छात्रों को जेईई (मेन व एडवांस) और नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए प्रोग्राम्स में दाखिले का अवसर मिलेगा। टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्कॉलरशिप और रिवॉर्ड भी प्रदान किए जाएंगे।

संस्थान की ओर से बताया गया कि एनएटी के जरिए चयनित विद्यार्थियों को वीएमसी के संस्थापकों और विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा मेंटरशिप और मोटिवेशनल सेशंस दिए जाएंगे। इसके अलावा नि:शुल्क डाउट रिजॉल्यूशन, निकटतम वीएमसी केंद्र पर अकादमिक सहायता, वैज्ञानिक आधार पर तैयार ई-स्टडी मैटेरियल और असीमित मॉक टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह सभी संसाधन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़त दिलाने के उद्देश्य से तैयार किए गए हैं।

वीएमसी देशभर में अपने प्रतिष्ठित क्लासरूम और ऑनलाइन प्रोग्राम्स के लिए इस नेशनल एडमिशन टेस्ट का आयोजन करता है। इन प्रोग्राम्स को जेईई और नीट के साथ-साथ ओलंपियाड्स और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को ध्यान में रखते हुए संरचित किया गया है, ताकि छात्रों की बुनियाद मजबूत हो और वे उच्च स्तर की परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

विद्यामंदिर क्लासेज के सह-संस्थापक श्री बृज मोहन ने कहा कि छात्रों की अलग-अलग चरणों में शैक्षणिक जरूरतों को समझना ही वीएमसी की शिक्षण पद्धति की मुख्य प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि इसी दृष्टिकोण के कारण वीएमसी के छात्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम हासिल करते हैं। संस्थान में कक्षाओं का संचालन अनुभवी फैकल्टी और संस्थापकों द्वारा किया जाता है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की गहन समझ रखते हैं।

वीएमसी का लक्ष्य छात्रों में वैज्ञानिक और तकनीकी ज्ञान की मजबूत नींव तैयार करना है, ताकि वे भविष्य में सक्षम इंजीनियर और डॉक्टर बन सकें। जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले और देश के शीर्ष इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश का सपना देखने वाले विद्यार्थियों के लिए यह नेशनल एडमिशन टेस्ट एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players