एसटीएफ ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 50 हजार के इनामी को दबोचा

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। एसटीएफ ने अन्तर्राज्यी स्तर पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 50 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। तस्कर की पहचान रिंकू राठी है और थाना बबेरू जनपद बांदा उत्तर प्रदेश के एक मुकदमे पर उस पर इनाम था। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि रिंकू राठी ग्रेटर नोएडा में एक शादी समारोह में आने वाला है। ये जानकारी बांदा पुलिस से शेयर की गई। संयुक्त रूप से दोनों टीमों ने रिंकू राठी को दुर्गा टाकीज गोल चक्कर से ग्राम मलक पुर की तरफ जाने वाले रास्ता थाना क्षेत्र सूरजपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।

रिंकू राठी ने पूछताछ में बताया कि साल 1998 से मेरठ में ट्रांसपोर्ट एजेंसी पर लगभग 8 वर्ष ट्रक चलाया। 2010 में हरिद्वार के इंडस्ट्रियल एरिया में राठी कार्गो ट्रांसर्पोटर्स मूवर्स के नाम से ट्रांसपोर्ट खोला। इसका साथी मेरठ निवासी अमित भी इसके ट्रांसपोर्ट पर ड्राइवर का काम करता था। जिसके अवैध शराब व नशे तस्करों से संबंध थे। जिनके साथ मिलकर यह भी अपनी गाड़ियों , ट्रकों में अन्य सामान के साथ साथ शराब व अवैध नशीली दवाइयों को छिपाकर तस्करी करने लगा। जिनके बदले मे इसे अच्छे पैसे मिलने लगे। 2018 में इसका साथी अमित जब ट्रक लेकर गाड़ी में गद्दे भरकर कलकत्ता जा रहा था। रास्ते में अमित ने बरेली से अवैध नशीली कफ सिरप की बड़ी खेप ट्रक में छिपाकर लाद ली। जिसे दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया था। अमित के साथ-साथ रिंकू राठी भी जेल गया। 04 माह तक जेल में रहा। जेल से छूटने के बाद इसने मोदी नगर गाजियाबाद में राठी ट्रांसपोर्ट के नाम से ट्रांसपोर्ट एजेन्सी खोल ली। हरियाणा के शराब तस्करों के साथ मिलकर हरियाणा व चंडीगढ में बनी अवैध शराब को गुजरात, बिहार, राजस्थान व उत्तर प्रदेश में भारी मुनाफे में तस्करी करने लगा। 2021 में अवैध शराब की तस्करी करते समय थाना सदर जनपद चित्तौड़गढ़ राजस्थान पुलिस के द्वारा पकड़ा गया। जिसमें अमित व रिंकू राठी पकड़े गए। 15 दिन तक जेल में रहा। 2022 में रोहतक से अवैध शराब लादकर पटना बिहार में तस्करी के लिये गाड़ी लेकर जा रहे थे जिसे बिहार पुलिस ने पकड़ा। इसी प्रकार जब यह साल 2023 में हरियाणा से अवैध शराब की तस्करी के लिये जा रहा था तो थाना चिर गांव जनपद झांसी में पुलिस ने पकड़ लिया। अवैध शराब की तस्करी करते समय थाना बासा जनपद आनन्द गुजरात में भी पकड़ा गया। जिसमें गुजरात पुलिस जिसमें यह वर्तमान में वांछित है।

2023 में दिल्ली एनसीआर में की गांजा तस्करी

साल 2023 मे ही इसकी जान पहचान रोहतक हरियाणा निवासी मनीष से हुई। आन्ध्र प्रदेश व ओडिशा बार्डर से गांजा तस्करी का काम करता था। उसके साथ मिलकर अवैध गांजे की तस्करी जो दिल्ली एनसीआर व हरियाणा क्षेत्र मे करने लगा। 2023 इसके साथियों को थाना बबेरु जनपद बांदा पुलिस के द्वारा अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिसमें यह वांछित चल रहा था।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img