Vikrant Massey, ’12th Fail’ एक्टर, ने बताया कि वह मेकअप करने के बजाय सांवला दिखने के लिए घंटों धूप में बैठे रहता था

विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म ’12वीं फेल’ 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में विक्रांत ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया. साथ ही 12th Fail ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का एक नया परचम लहराया दिया. इस फिल्म में एक्टर ने आईपीएस मनोज कुमार शर्मा का किरदार निभाया था.

विक्रांत मैसी ने एक्टिंग से जीता सबका दिल

साथ ही बॉलीवुड के कई सितारों ने फिल्म में विक्रांत मैसी की एक्टिंग की तारीफों के पुल बांधे. छोटे बजट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी जीत हासिल की. विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने फैंस के दिल जीते. सिर्फ दर्शक ही नहीं, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण और कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी 12वीं फेल फिल्म की तारीफ की.

विक्रांत ने इसके लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड भी जीता. अब हाल ही में एक इंटरव्यू में विक्रांत मैसी ने खुलासा किया कि आईपीएस मनोज कुमार शर्मा के किरदार को पर्दे पर उतारना उनके लिए कितना मुश्किल था.

बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड जीता

छोटे बजट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी जीत हासिल की. विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने फैंस के दिल जीते. सिर्फ दर्शक ही नहीं, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण और कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी 12वीं फेल फिल्म की तारीफ की. विक्रांत ने इसके लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड भी जीता.

इंटरव्यू में विक्रांत मैसी ने खुलासा किया कि उन्हें 12वीं फेल की तैयारी में लगभग एक साल से ज्यादा समय लगा. एक्टर ने बताया कि ‘मुझे अपना वजन कम करना पड़ा और स्किन को सांवला करने के लिए घंटो धूप में बैठना पड़ा था. जब टैनिंग के दौरान गलती से मेरी स्किन जल गई तो मैं घबरा गया. लेकिन जब मैंने विधु विनोद चोपड़ा को इस बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि ये एक वरदान है. अब हमें मेकअप की बिल्कुल भी जरूरत नहीं पड़ेगी. हम ऐसे ही शूट करेंगे’.

12वीं फेल की स्टोरी

फिल्म की कहानी 12वीं फेल उन लाखों छात्रों के संघर्ष पर आधारित है जो यूपीएससी प्रवेश परीक्षा देते हैं. ’12वीं फेल’ में आईपीएस ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में दिखाया गया है कि उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कई सारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा. विक्रांत मैसी के अलावा फिल्म में मेधा शंकर, अनंत वी जोशी, अंशुमान पुष्कर और प्रियांशु चटर्जी सहित कलाकार हैं.

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img