Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Murder Mubarak : करिश्मा कपूर की कातिल अदाओं के बीच ‘किलर’ ढूंढ रहे पंकज त्रिपाठी, सारा बढ़ा रहीं सस्पेंस

Murder Mubarak : करिश्मा कपूर की कातिल अदाओं के बीच 'किलर' ढूंढ रहे पंकज त्रिपाठी, सारा बढ़ा रहीं सस्पेंस
Murder Mubarak : करिश्मा कपूर की कातिल अदाओं के बीच 'किलर' ढूंढ रहे पंकज त्रिपाठी, सारा बढ़ा रहीं सस्पेंस

Karisma Kapoor बहुत जल्द ओटीटी फिल्म मर्डर मुबारक के जरिए वापसी करने को तैयार हैं। लंबे समय से एक्ट्रेस का इस मूवी को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है। इस बीच Murder Mubarak का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जिसमें करिश्मा का एक नया अंदाज देखने को मिल रहा है। दूसरी ओर पंकज त्रिपाठी पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आ रहे हैं।

90 के दशक की टॉप अदाकाराओं में से एक करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) जल्द ही ओटीटी फिल्म मर्डर मुबारक जरिए कमबैक करने को तैयार हैं। लंबे समय से इस फिल्म का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है और अब मर्डर मुबारक का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है।

सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर आपका भी दिमाग घूम जाएगा और आप इस मूवी की रिलीज के लिए बेताब हो जाएंगे। आइए एक नजर मर्डर मुबारक (Murder Mubarak)के इस शानदार ट्रेलर पर डालते हैं।

निर्माता दिनेश विजान के मैडॉक फिल्म बैनर तले बनी मर्डर मुबारक फिल्म को लेकर बीते दिनों से काफी बात हो रही है। एक्टिंग की दुनिया में करिश्मा कपूर के कमबैक के तौर इस मूवी को देखा जा रहा है। सोमवार को मेकर्स की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई थी कि मंगलवार 5 मार्च को मर्डर मुबारक को ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।

तय समयानुसार इस ओटीटी फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है। इस ट्रेलर में एक्टर पंकज त्रिपाठी एसीपी भवानी सिंह के किरदार में एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते नजर आ रहे हैं

खूनी के सस्पेक्ट के तौर पर उनके निशाने पर करिश्मा कपूर, सारा अली खान और विजय वर्मा जैसे कई कलाकार है। इनके अलावा तिस्का चोपड़ा, संजय कपूर और डिंपल कपाड़िया भी पंकज की इस मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी को और भी उलझा रहे हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो मर्डर मुबारक का ये ट्रेलर काफी दिलचस्प है।

कब रिलीज होगी मर्डर मुबारक

मर्डर मुबारक के ट्रेलर रिलीज के बाद हर कोई इस फिल्म की रिलीज का इंतजार करने लगा है। गौर करें इसकी रिलीज डेट की तरफ तो 15 मार्च 2024 को इस सस्पेंस थ्रिलर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *