Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

फलों पर थूक लगाने वाले विक्रेता के खिलाफ केस

थूक लगाकर फल साफ करने वाले विक्रेता के खिलाफ सेक्टर बीटा-2 कोतवाली में केस दर्ज हुआ है
थूक लगाकर फल साफ करने वाले विक्रेता के खिलाफ सेक्टर बीटा-2 कोतवाली में केस दर्ज हुआ है

अमर सैनी

नोएडा। थूक लगाकर फल साफ करने वाले विक्रेता के खिलाफ सेक्टर बीटा-2 कोतवाली में केस दर्ज हुआ है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर तीन दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक फल विक्रेता थूक लगाकर फल साफ करता दिखाई दे रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई थी। अब इस मामले में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ने सेक्टर बीटा-2 कोतवाली में फल विक्रेता इरफान खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी इरफान खान ऐच्छर बाजार में अपनी ठेली लगता है। भाजपा नेता का आरोप है कि सड़क पर ठेली लगाने से यहां जाम की स्थिति भी बनी रहती है। ऐसे में पुलिस द्वारा इनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *