Viral Video: नोएडा पुलिस का बहुत ही सराहनीय कार्य, नशे की हालत में गंदे नाले में गिरे युवक को निकाला बाहर

नोएडा पुलिस का बहुत ही सराहनीय कार्य, नशे की हालत में गंदे नाले में गिरे युवक को निकाला बाहर

रिपोर्ट: अमर सैनी

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो की चर्चा भी पूरे देश में हो रही है। एक युवक यहां पर सुसाइड करने के लिए नाले में कूद गया था। उस व्यक्ति को पुलिस ने देख लिया और उसे बचाने के इरादे से नाले में छलांग लगा दी। पुलिसकर्मी का नाम थाना फेज टू के सब इंस्पेक्टर सोहनवीर सिंह है। सोहनवीर सिंह ने बिना वक्त गवाएं नाले में छलांग लगा दी और बहादुरी दिखाते हुए युवक की जान बचा ली। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक नाले में गिरा हुआ है और सब इंस्पेक्टर रस्सी के सहारे इसी नाली में उतरते हैं। वह युवक तक पहुंच जाते हैं। इसके बाद उस व्यक्ति का हाथ पकड़कर उसे नाले के किनारे पर खींच लाते हैं और उसे बचा लिया जाता है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img