उत्तर प्रदेश, नोएडा: कोरियर कंपनी के कार्यालय से लाखों का कीमती सामान चोरी

अमर सैनी 
उत्तर प्रदेश, नोएडा।सेक्टर-तीन स्थित एक कोरियर कंपनी के कार्यालय पर धावा बोलकर अज्ञात बदमाशों ने कार्यालय का मुख्य गेट तोड़कर वहां रखे लाखों रुपये कीमत के सामान और दस्तावेज चोरी कर लिए। थाना फेज-वन पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रमानाथ अवस्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सेक्टर-तीन में उनका प्रोफेशनल कोरियर्स लिमिटेड के नाम से कार्यालय है। अज्ञात चोरों ने 24 मार्च की रात उनके कार्यालय पर धावा बोला। दरवाजे की कुंदी खोलकर अंदर प्रवेश किया। वहां रखे पार्सल और दस्तावेज बदमाशों ने चोरी कर लिए। सीसीटीवी कैमरे में चोर चोरी करके जाते हुए कैद हुए हैं। चोर सुबह 3:50 पर उनके कार्यालय में घुसे हैं तथा चोरी करके सामान ले गए हैं। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img