उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : योगी सरकार का शिक्षकों को कैशलेस इलाज का तोहफा, 15 लाख शिक्षाकर्मियों और आश्रितों को मिलेगा लाभ

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में शिक्षक एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिक्षकों के लिए शुरू की गई कैशलेस चिकित्सा सुविधा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह योजना बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, विशेष शिक्षक (CWSN) सहित अन्य शिक्षाकर्मियों और उनके आश्रित परिवारजनों के लिए लागू की गई है।

इस योजना के अंतर्गत प्रति कार्मिक 3000 रुपये वार्षिक प्रीमियम का भार राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इससे प्रदेश के लगभग 15 लाख शिक्षाकर्मियों को लाभ मिलेगा, जिस पर अनुमानित वार्षिक व्यय करीब 400 करोड़ रुपये होगा। योजना का क्रियान्वयन स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (SACHIS) के माध्यम से किया जाएगा। कैशलेस उपचार की सुविधा राजकीय चिकित्सालयों एवं साचिस से संबद्ध निजी अस्पतालों में उपलब्ध होगी, जहां प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा निर्धारित दरें लागू होंगी।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए शिक्षक एमएलसी एवं मुख्य अतिथि श्रीचंद शर्मा ने कहा कि यह योजना शिक्षकों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि अब शिक्षक बिना आर्थिक चिंता के बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की शिक्षक हितों के प्रति संवेदनशीलता की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनके स्वास्थ्य की चिंता करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भाजपा सदैव शिक्षक समाज के साथ खड़ी रहेगी।

इस अवसर पर जिला महामंत्री संतोष बाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि, भाजपा नेता जयप्रकाश शर्मा, गौरव मित्तल, अभिनव वर्मा, जय भगवान त्रिवेदी सहित अनेक प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players