Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक ने कार्य प्रगति की समीक्षा की

उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक ने कार्य प्रगति की समीक्षा की
उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक ने कार्य प्रगति की समीक्षा की

General Manager of Northern Railway: उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री शोभन चौधुरी ने आज मुख्यालय कार्यालय, बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली में उत्तर रेलवे के विभाग प्रमुखों और मण्डल रेल प्रबंधक के साथ  उत्‍तर रेलवे की कार्य प्रगति की समीक्षा की । महाप्रबंधक ने इस बात पर जोर दिया कि संरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने  के लिए और पटरियों, रोलिंग स्टॉक, सिग्नलिंग और इलेक्ट्रिक ओवरहेड तारों और अन्य उपकरणों आदि के  उचित रखरखाव  के हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए।
श्री चौधुरी ने रेल परिचालन में मानवीय असफलताओं को कम करने तथा रेल दरारों और रेल वैल्‍डों की गहन निगरानी करने पर बल दिया । उन्होंने कहा कि इन कामों में कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिए । उन्‍होंने अधिकारियों से कार्यों की प्रगति और रेल परिचालन से संबंधित निरीक्षणों को बढ़ाने के लिए कहा । उन्होंने ट्रेनों की सुरक्षित आवाजाही की निगरानी के लिए अधिकारियों और वरिष्ठ पर्यवेक्षकों के रात्रि निरीक्षण को बढ़ाने का निर्देश दिए।
उन्होंने ट्रेनों की निर्बाध आवाजाही के लिए पटरियों पर सुरक्षा के साथ-साथ रिले और पैनल रूम में संरक्षा बनाए रखने पर भी जोर दिया।
उन्होंने सभी मंडलों को सिग्नलिंग प्रणाली के उचित और सुचारु कामकाज के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई करने की सलाह दी। उन्होंने रेल फ्रैक्चर, परिसंपत्तियों की विफलता, प्वाइंट और क्रॉसिंग के रखरखाव, शंटिंग प्रैक्टिस, कार्य स्थल सुरक्षा आदि पर अपनी चिंता व्यक्त की और निर्देश दिया कि सिग्नल, रेल फ्रैक्चर और रेल वेल्ड की निगरानी बड़े पैमाने पर की जानी चाहिए और कोई त्रुटि नहीं छोड़ी जानी चाहिए।
उन्होंने विभाग प्रमुखों को कर्मचारियों के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षण और पुनश्चर्या पाठ्यक्रम आयोजित करने की सलाह दी ताकि वे मानवीय त्रुटियों को कम करने के लिए सिस्टम के कामकाज से अवगत रहें।
उत्तर रेलवे अपने उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *