Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Cow Falling Into A Drain: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी लापरवाही, टूटे हुए नाले में गिरी गाय, कई दिन तक नाले में फसी रही

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी लापरवाही, टूटे हुए नाले में गिरी गाय, कई दिन तक नाले में फसी रही

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक गाय टूटे हुए नाले में जा गिरी और कई दिनों तक उसमें फंसी रही। जब गाय को स्थानीय लोगों ने देखा तो इसकी शिकायत की। जिसके बाद गाय को बाहर निकाला गया। ये घटना डेल्टा 3 एटीएस गोल चक्कर के पास की है। स्थानीय पशु चिकित्सक डॉ. राकेश यादव ने कहा, “इन नालों में गिरने से न केवल पशुओं को चोट लगती है, बल्कि वे गंदे पानी में डूबने या संक्रमण के कारण मर भी सकते हैं। यह एक बहुत ही दुखद स्थिति है।” हरेंद्र भाटी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ और एसीईओ से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि अपराधिक उदासीनता है। जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।”

शहर के कई निवासियों ने भी इस मुद्दे पर चिंता व्यक्त की है। स्थानीय निवासी ने कहा, “यह केवल पशुओं के लिए ही नहीं, बल्कि हमारे बच्चों के लिए भी खतरनाक है। कोई भी इन खुले नालों में गिर सकता है।” ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एक अधिकारी ने, अपना नाम न छापने की शर्त पर कहा, “हम इस समस्या से अवगत हैं और जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा। हमने नालों की मरम्मत के लिए एक योजना तैयार की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *