उत्तर प्रदेश : ऑनलाइन गेमिंग की लत ने बढ़ाई चिंता, हापुड़ से नीट अभ्यर्थी किशोर लापता

Hapur News : ऑनलाइन गेमिंग की बढ़ती लत एक बार फिर चिंता का विषय बन गई है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हाल ही में सामने आए तीन बहनों की आत्महत्या के मामले के बाद अब हापुड़ से ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां नीट की तैयारी कर रहा 16 वर्षीय छात्र हिमालय बीते 14 दिनों से लापता है। परिजनों का आरोप है कि ऑनलाइन गेम खेलने की आदत को लेकर पिता की डांट से नाराज होकर वह घर छोड़कर चला गया।

यह मामला पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र स्थित रमपुरा पबला रोड का है। परिजनों के अनुसार हिमालय पढ़ाई में होनहार था और नीट की तैयारी कर रहा था, लेकिन पिछले कुछ समय से वह मोबाइल पर ऑनलाइन गेमिंग का आदी हो गया था। पढ़ाई के दौरान भी वह लगातार गेम खेलता रहता था, जिसको लेकर परिवार की ओर से उसे कई बार समझाया गया।

परिजनों ने बताया कि 24 जनवरी को पिता ने उसे ऑनलाइन गेम खेलने से मना किया और इसी बात को लेकर घर में कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर हिमालय घर से निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा। परिवार ने रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी हाथ नहीं लग सकी।

इसके बाद परिजनों ने पिलखुवा कोतवाली में तहरीर देकर किशोर की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की जा रही है। 14 दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि किशोर की तलाश लगातार जारी है और जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img