Noida Crime Alert: पंजाबी गायक के लाइव कॉन्सर्ट में छात्र को लात-घूंसों से पीटा, जान से मारने की धमकी

Noida Crime Alert: पंजाबी गायक के लाइव कॉन्सर्ट में छात्र को लात-घूंसों से पीटा, जान से मारने की धमकी

नोएडा। सेक्टर-125 स्थित निजी विश्वविद्यालय में पंजाबी गायक हार्डी सिंधु के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एमए प्रथम वर्ष के छात्र सौम्य शर्मा को मामूली विवाद के कारण चार युवकों ने बेरहमी से पीटा। आरोप है कि हमलावरों ने उसे गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित छात्र के पिता हरीश शर्मा ने सेक्टर-126 थाने में प्रीत मान, विशांक खत्री, प्रियांशु मान और तरुण वशिष्ठ के खिलाफ केस दर्ज कराया। बताया गया कि विवाद उसके साथी आर्यन और कुछ अन्य छात्रों के बीच शुरू हुआ। सौम्य बीचबचाव के लिए गया, तो हमलावर आगबबूला हो गए और उसे मारना शुरू कर दिया। प्रीत मान और विशांक खत्री ने सीधे मुंह पर मुक्का मारा, जबकि प्रियांशु और तरुण ने उसे जमीन पर गिराकर लात-घूसों से पीटा।

घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका मेडिकल कराया गया। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट भी अपने पास रखी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार विश्वविद्यालय में कार्यक्रम होने के कारण भीड़ थी। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि मारपीट कैसे हुई और वहां मौजूद अन्य लोगों ने क्या देखा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि पूरी घटना स्पष्ट हो सके और आरोपियों की भूमिका तय की जा सके।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img