प्राधिकरण ने 33 हजार वर्ग मीटर पर हुए अतिक्रमण को ढहाया, लोगों से की अपील

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण लगातातार अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को ग्रेनो प्राधिकरण ने बिसरख गांव के आवंटित प्लॉट (खसरा संख्या-435) पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाई बाउंड्री को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण ने करीब 33 हजार वर्ग मीटर जमीन को कब्जाधारियों से मुक्त कराया है। इस दौरान प्राधिकरण कर्मचारी और भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनातम रहा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण की टीम लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही है। गुरुवार सुबह वर्क सर्किल तीन की टीम ने बिसरख गांव के खसरा संख्या 435 के कुछ हिस्से पर अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। करीब 33000 वर्ग मीटर हिस्से पर कुछ लोग बाउंड्री बनाकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी अभिषेक पाठक, नायब तहसीलदार पुष्पा यादव और वर्क सर्किल तीन प्रभारी नरोत्तम चौधरी की टीम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर जमीन खाली करा ली है। ओएसडी अभिषेक पाठक ने चेतावनी दी है कि प्राधिकरण की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने परियोजना विभाग के सभी वर्क सर्किल प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र में जमीन पर अतिक्रमण रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखें और अतिक्रमण की सूचना मिलते ही कार्रवाई करें।

प्राधिकरण से पूछकर खरीदें जमीन
एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने अपील की है कि अगर कहीं पर अवैध रूप से जमीन पर अतिक्रमण कर कॉलोनी विकसित की जा रही है तो उसमें अपनी मेहनत की कमाई न लगाएं। ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर लें।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img