राज्यउत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : हापुड़ के डीएम बनाए गए आईएएस अभिषेक पांडेय, देर रात हुआ तबादला

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार की देर रात आईएएस अफसरों के तबादले...

Hapur News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार की देर रात आईएएस अफसरों के तबादले किए है। जहां अभिषेक पांडेय को हापुड़ का नया डीएम नियुक्त किया है। वह जिले के 16वें डीएम के रूप में कार्यभार संभालेंगे। वहीं हापुड़ डीएम रही प्रेरणा शर्मा को निदेशक सूडा, बनाया गया है।

विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प

अभिषेक पांडेय ने जिले में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। अभिषेक पांडेय को यूपी के तेज-तर्रार अफसरों में गिना जाता है। उन्होंने 2017 में गाजीपुर में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट के रूप में अपना करियर शुरू किया। इसके बाद कुशीनगर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और 2020 में बुलंदशहर में सीडीओ के पद पर कार्य किया। हापुड़ आने से पहले वह मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button