उत्तर प्रदेश : हापुड़ में रकम दोगुना करने का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी, पीड़ितों ने ने पुलिस से लगाई गुहार

Hapur News : थाना देहात क्षेत्र के असौड़ा गांव के निवासियों ने एक स्थानीय व्यक्ति पर रकम दोगुनी करने के नाम पर लगभग 90 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ग्रामीणों ने थाना देहात के बाहर प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की हैं।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उच्च ब्याज का लालच देकर दावा किया कि उनकी रकम दोगुनी हो जाएगी, इस झांसे में आकर कई ग्रामीणों ने अपनी मेहनत की कमाई आरोपी को सौंप दी। आरोपी ने एक समिति के नाम पर लोगों से धन एकत्रित किया और कथित तौर पर 90 लाख रुपये की ठगी की। पीड़ितों का कहना है कि जब धन वापसी का समय आया, तो आरोपी 24 मई, 2025 को बिना किसी को सूचित किए गांव छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि इस धोखाधड़ी में आरोपी के रिश्तेदार भी शामिल थे।

पुलिस से लगाई गुहार

पीड़ितों ने पुलिस से अनुरोध किया है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके पैसे वापस दिलाए जाएं। इस घटना से गांव में आक्रोश फैल गया है और ग्रामीणों ने भविष्य में ऐसी ठगी रोकने के लिए कड़े नियमों की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img