राज्यउत्तर प्रदेशधर्मराज्य

Mathura News : मथुरा में बढ़ा यमुना का जलस्तर, भक्तों ने दूर से किए दर्शन

Mathura News (सौरभ) : मथुरा में यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है। गोकुल बैराज पर पानी 5 सेंटीमीटर ऊपर चला गया है। पानी की यह बढ़ोतरी जहां प्रशासन के लिए चिंता का विषय है, वहीं यमुना के इस रौद्र रूप को देखने के लिए भक्त बड़ी संख्या में घाटों पर पहुंच रहे हैं।

Mathura News: भक्तों को नदी के करीब जाने से रोका

पानी का बहाव काफी तेज है, जिसके कारण भक्तों को नदी के करीब जाने से रोका गया है। भक्तों का कहना है कि जलस्तर बढ़ने से यमुना का दृश्य बहुत ही मनमोहक और भव्य लग रहा है। हालांकि, खतरे को देखते हुए वे अधिक आगे नहीं गए और दूर से ही यमुना मैया के दर्शन किए।

प्रसाद दूर से ही अर्पित किए

सुरक्षा कारणों से भक्तों को दूर से ही पूजन करना पड़ा। उन्होंने फूल और प्रसाद दूर से ही अर्पित किए। भक्तों का मानना है कि भले ही वे पानी के करीब नहीं जा पाए, लेकिन यमुना के इस शक्तिशाली रूप को देखकर उन्हें एक अलग ही आध्यात्मिक अनुभव हुआ।

सुरक्षित दूरी बनाए रखें

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी के करीब न जाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। गोकुल बैराज नियंत्रण कक्ष से लगातार पानी के स्तर पर नजर रखी जा रही है और सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players