Operation Vishwas: शाहदरा पुलिस ने 5 राज्यों में छापेमारी कर दो करोड़ रुपए की कीमत के 555 मोबाइल फोन बरामद किए

Operation Vishwas: शाहदरा पुलिस ने 5 राज्यों में छापेमारी कर दो करोड़ रुपए की कीमत के 555 मोबाइल फोन बरामद किए

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Operation Vishwas: शाहदरा डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने Operation Vishwas के तहत दिल्ली समेत पांच राज्यों में छापेमारी कर चोरी और झपटमारी से जुड़े 555 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोनों की कुल कीमत दो करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि Operation Vishwas के तहत 45 झपटमार और लुटेरे पकड़े गए हैं, और 376 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस विशेष ऑपरेशन की शुरुआत 1 अप्रैल 2024 को की गई थी, जब शाहदरा जिले से चोरी और झपटे गए मोबाइल फोनों को बरामद करने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम में एएसआई दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल गगनदीप और हेड कांस्टेबल तेजवीर सिंह शामिल थे। इस टीम ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से शाहदरा जिले के विभिन्न थानों से चोरी और लूटे गए मोबाइलों को ट्रेस किया। टीम को पता चला कि अधिकतर मोबाइल दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और बिहार में सक्रिय थे। इसके बाद, आईएमईआई नंबर और सीडीआर की डिटेल्स की मदद से इन मोबाइलों की पहचान की गई, और डीसीपी के नेतृत्व में 14 टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने छापेमारी की और सभी राज्यों से मोबाइलों को बरामद किया। ऑपरेशन विश्वास ने यह साबित कर दिया कि शाहदरा पुलिस की कार्रवाई से न केवल चोरी और झपटमारी की घटनाओं में कमी आई है, बल्कि पुलिस की दक्षता और तकनीकी संसाधनों का सही उपयोग भी किया गया है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img