उत्तर प्रदेश : हापुड़ में शराब के ठेके में पार्टनरशिप के नाम पर 27 लाख की धोखाधड़ी

Hapur News : हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी बागड़पुर रोड निवासी एक व्यापारी ने दो लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यापारी का आरोप है कि शराब के ठेके में पार्टनरशिप के नाम पर आरोपियों ने उससे 27 लाख रुपये हड़प लिए।

क्या है मामला

बागड़पुर रोड निवासी विपिन का आरोप है कि आरोपी जोनी कुमार ने पहले ठेकेदारी में नुकसान होने पर 27 लाख रुपये उधार लिए थे। बाद में जोनी, अमरीक और विपिन ने मिलकर शराब का ठेका लेने का फैसला किया। लॉटरी में ठेका जोनी के नाम निकला। तीनों ने सात-सात लाख रुपये लगाकर व्यवसाय शुरू किया। ठेके में मुनाफा होने पर जोनी और अमरीक ने विपिन को काम से रोक दिया और साझेदारी का एग्रीमेंट भी नहीं बनवाया।

जांच में जुटी पुलिस

विपिन ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो जोनी ने 27 लाख रुपये का चेक दिया, जो बाउंस हो गया। इसके बाद विपिन ने समाज के लोगों से मदद मांगी, लेकिन जोनी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। विपिन ने पांच अगस्त को पुलिस में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर एसपी से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस की कार्रवाई

सीओ जितेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

Hot this week

Lucknow : राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Lucknow : प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं...

Lucknow : प्रदेश के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य के आउटलेट

Lucknow : उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों को...

Topics

Lucknow : राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Lucknow : प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं...

Lucknow : प्रदेश के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य के आउटलेट

Lucknow : उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img