उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में युवक का शव घर के बाहर मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Hapur News : हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम उपैड़ा में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक 28 वर्षीय युवक का शव उसके घर के बाहर पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक की पहचान ग्राम उपैड़ा निवासी सोनू के रूप में हुई है। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई सुधीर ने डायल 112 पर पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार सोनू शराब का अत्यधिक सेवन करता था और आशंका जताई जा रही है कि घर के बाहर पहुंचने पर उसे उल्टी हुई, जिसके बाद वह वहीं गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players