Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

किसान नेता से प्लॉट के नाम पर हड़पे 1.75 करोड़ रुपये

पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दंपती समेत 4 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
थाना दनकौर क्षेत्र के डूंगरपुर रीलखा गांव निवासी एक किसान नेता ने गांव के ही पति-पत्नी पर प्लॉट के एवज में 1.75 करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगाया है

अमर सैनी

नोएडा। थाना दनकौर क्षेत्र के डूंगरपुर रीलखा गांव निवासी एक किसान नेता ने गांव के ही पति-पत्नी पर प्लॉट के एवज में 1.75 करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दंपती समेत 4 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

पीड़ित इंद्रजीत कसाना एक संगठन में किसान नेता हैं। उन्होंने शिकायत में कहा है कि उन्होंने गांव के ही धर्मवीर शर्मा और पत्नी राजेश से यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 20 में 500 गज का प्लॉट खरीदा था। दिसंबर 2023 में उन्होंने प्लॉट के बदले पति-पत्नी को चेक के जरिए 1.23 करोड़ रुपये दिए थे। दोनों ने पैसे लेने के बाद रजिस्टर्ड एग्रीमेंट भी कर लिया था। उसी दिन धर्मवीर के बेटे कपिल और बेटी सोनम ने ग्रेटर नोएडा निवासी महिला मुनेश से उसी प्लॉट के बदले करीब 38 लाख रुपये लिए और एग्रीमेंट कर लिया। जनवरी 2024 में पीड़ित को आरोपियों द्वारा एक ही प्लॉट के लिए दो लोगों से एग्रीमेंट करने की जानकारी मिली। अप्रैल माह में जब पीड़ित ने आरोपियों से धोखाधड़ी के बारे में बात की तो दोनों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। पीड़ित ने घटना की शिकायत स्थानीय पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
इस संबंध में पुलिस का का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर पति-पत्नी और उनके बेटे-बेटी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *