Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में हाईवे पर खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौतHapur News : सिम्भावली में कर्ज वसूली से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने एजेंटों पर लगाया प्रताड़ना का आरोपNew Delhi : SIR पर सियासी टकराव तेज, कांग्रेस की रैली के जवाब में भाजपा का देशव्यापी अभियानHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Delhi Crime: सोनिया विहार पुलिस ने ज्वेलरी शॉप लूट में बुजुर्ग और नाबालिग समेत 3 को किया गिरफ्तार

Delhi Crime: सोनिया विहार पुलिस ने ज्वेलरी शॉप लूट में बुजुर्ग और नाबालिग समेत 3 को किया गिरफ्तार
Delhi Crime: सोनिया विहार पुलिस ने ज्वेलरी शॉप लूट में बुजुर्ग और नाबालिग समेत 3 को किया गिरफ्तार

Delhi Crime: सोनिया विहार पुलिस ने ज्वेलरी शॉप लूट में बुजुर्ग और नाबालिग समेत 3 को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली की सोनिया विहार थाना पुलिस की टीम ने एक नाबालिग सहित तीन कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस,दो चाकू और लूटी गई जूलरी बरामद हुई है. उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी डॉक्टर जॉय टिर्की ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान यूपी के मुजफ्फरनगर निवासी मोहम्मद कासिम, 19 वर्षीय जीशान के तौर पर हुई है. जबकि तीसरा आरोपी नाबालिग है. डीसीपी ने बताया कि सोनिया विहार में तैनात एसआई विजय और एसआई दीपेंद्र ड्यूटी पर किसी काम से जा रहे थे. इसी दौरान जब वह सोनिया विहार के ढाई पुस्ता पर पहुंचे, तो उन्होंने कुछ एक शख्स को हाथ में पिस्तौल लहराते हुए भागते हुए देखा जिसका कुछ लोग पीछा कर रहे थे. कार से जा रहे दोनों सब इंस्पेक्टर्स ने तुरंत कार से उतरकर बदमाशों का पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया.

इस दौरान बदमाशों का पीछा कर रहे लोगों में से एक उत्तम कुमार नाम के शख्स ने पुलिकर्मी कोबताया कि भाग रहे बदमाश ने अपने तीन साथियों के साथ उनकी ज्वेलरी शॉप में गन पॉइंट पर 20 चांदी के चैन और ब्रेसलेट सहित अन्य ज्वेलरी की लूट की है. पकड़े गए आरोपों की पहचान कासिम के तौर पर हुई. उसके पास से एक पिस्टल 5 जिंदा कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ. कासिम से पूछताछ के बाद लूटपाट में शामिल जीशान और एक नाबालिग को भी पकड़ लिया गया. जीशान के पास से एक चाकू और लूटी गई 20 चांदी की चेन बरामद हुई है. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी कासिम पेशेवर अपराधी है. उसके खिलाफ हत्या, लूटपाट, स्नैचिंग सहित 14 अपराधिक मामले दर्ज हैं. कुछ समय पहले ही वो जेल से रिहा होकर बाहर आया था. बहरहाल पुलिस चौथे आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास में जुटी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *